गोरखपुर: 16 फरवरी को मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को रेलवे स्टेशन से कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपना शौक पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 16 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले जय नारायण पांडे के मोबाइल फोन को बाइक सवार बदमाश लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया है।