गोरखपुर: ऑपरेशन एंटी चेयर्स के तहत गोरखनाथ पुलिस ने खुले में शराब पी रहे 15 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
आज शाम में गोरखनाथ पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध "ऑपरेशन एंटी चीयर्स" चलाया गया। जिसमें गोरखनाथ पुलिस द्वारा कुल 15 लोगों की काउंसिलिंग की गई तथा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आज ऑपरेशन एंटी चीयर्स चलाया गया।