गोरखपुर: बशारतपुर में गली के कुत्ते को पीटने वाले के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
बशारतपुर निवासी वीरेंद्र राय ने अपने पड़ोसी के खिलाफ गली के कुत्ते को बर्बरता पूर्वक पीटने के मामले में शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वीरेंद्र राय का आरोप है कि उनके पड़ोसी द्वारा गली में रहने वाले कुत्ते को पीटा गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।