गोरखपुर: रोडवेज बस स्टेशन के पास यातायात का नियम तोड़ने वाले चार पहिया वाहन व ऑटो रिक्शा का हुआ चालान
यातायात पुलिस ने आज अवैध रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन कर सवारी भरने वाले चार पहिया वाहन ऑटो रिक्शा का चालान किया गया। रोडवेज बस स्टेशन के पास यातायात पुलिस ने आज शाम को एक विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई किया। कुल 103 वाहनों का अलग-अलग यातायात नियम तोड़ने के मामले में चालान किया गया।