पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र में मकई सुखाने को लेकर विवाद में चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर किसान की हत्या
Purnea East, Purnia | May 20, 2026
पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा पंचवटी गांव में बीती देर रात मकई सुखाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक किसान पर चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.मृतक की पहचान जयनगरा निवासी 42 वर्षीय मनोज मंडल के रूप में हुई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH लाया गया. पुलिस जाँच में जुट गई है