गड़हनी: तीन दिन बाद भी बनकट हत्या कांड के अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर
गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट में मुखिया बबलू सिंह के भाई रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह के हत्या में संलिप्त अपराधी आज तीसरा दिन भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। 4 अप्रैल को लहरपा निवासी पूर्व मुखिया बबलू सिंह के भाई रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह को पत्नी को स्कूल छोड़कर लौटते समय कुछ दूरी पर हत्या कर दी गई थी। इस कांड में 9 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।