कोल: पहलगाम घटना के विरोध में अलीगढ़ में हिंदू-मुस्लिम व्यापारियों ने बंद किया बाजार, बाजारों में पसरा सन्नाटा
Koil, Aligarh | Apr 28, 2025 पहलगाम में आतंकी घटना का विरोध देशभर में बढ़ता जा रहा है। देशभर में लोग तरह-तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को अलीगढ़ में हिंदू और मुस्लिम व्यापारियों ने पूर्ण रूप से बाजार को बंद रखा है। व्यापारियों ने बाजार बंद रखते हुए पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की है।