हसनगंज: एक्सप्रेसवे संख्या 284 पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव कब्जे मे कर मोर्चरी मे रखवाया।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र एक्सप्रेसवे सख्या 284 के पास एक अज्ञात वाहन ने लाल कलर की पैंट पीली शॉर्ट काली जैकेट पहने अज्ञात युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे युवक की मौत हो गई जिसकी सूचना यूपीआईडी कर्मियो ने पुलिस को दी।मौके पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने प्रयास किया।पर शव की शिनाख्त नही हो सकी शव को मोर्चरी मे रखवाया पुलिस मुताबिक मृतक मंद बुद्धि लग रहा है।