ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में "वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम" के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में "पौधारोपण कार्यक्रम" का आयोजन भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के अरस्तु एवं विवेकानंद सदन के प्रशिक्षुओं एवं सभी सहायक प्राध्यापकों द्वारा विभिन्न फलदार एवं औषधीय गुण वाले पौधें जैसे - आम, अमरूद, आंवला, चीकू आदि का रोपण किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पौधरोपण मानव जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। हमे पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन हेतु अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए है ।
पेड़ पौधे मानव जीवन के आधार है । वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही एक सशक्त समाधान है।
मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी एड सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के सभी प्रशिक्षु हेमलता कुमारी, पूनम कुमारी, ज्योति कुमारी यादव, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, सोनिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, उर्मिला कुमारी, ललिता कुमारी, शोभा कुमारी विश्वकर्मा, अनिशा कुमारी, अंजली कुमारी, मनीषा, बबीता कुमारी, श्रद्धा सुमन, दिव्या कुमारी, सुवेता कुमारी, समीना प्रवीण, साक्षी कुमारी, सागर कुमार दास, सुमित कुमार मोदी, मनीष कुमार, अनिल कुमार, विश्वजीत कुमार, रजनीश कुमार, पवन कुमार, पवन पंडित, सूरज कुमार, लवजीत कुमार विश्वकर्मा, महेश कुमार कुशवाहा ,स्मिता रंजन, दीपा नाथ, रवीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, द्रोपति कुमारी, नंदनी कुमारी, ओशो अंशुमन, कुणाल कुमार, महादेव कुमार यादव,आदि एवं महाविद्यालय के डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, डॉ रामकृष्ण प्रसाद,डॉ॰ इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार , बिनीता कुमारी, सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।