परसिया: समय से पहले जन्मे जुड़वां बच्चों को मिली रोशनी, सेवा सदन आई हॉस्पिटल भोपाल ने लौटाई खुशियां
छिंदवाडा में जन्मे दो जुडवा बच्चों में आंखो की गंभीर बीमारी के जन्मजात लक्षण पाए गए। इस बीमारी से इन बच्चों की आंखों के स्थाई नुकसान का खतरा था। एक माह से कम उम्र के इन बच्चों को छिंदवाडा के चिकित्सकों ने सेवासदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल भेजा। लायन पूरण राजलानी ने गुरुवार को 8 बजे बताया कि अस्पताल ने बच्चों का उपचार कर उनकी रौशनी लौटाकर मानवता का काम किया।