झारखंड आंदोलनकारी नेता शाहिद नेपाल रवानी का शहादत दिवस झरिया विधानसभा अंतर्गत मदन राम के आवासीय कार्यालय में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष मदन राम, अनवर अंसारी, जितेंद्र पासवान और अन्य नेताओं ने शाहिद नेपाल रवानी के फोटो पर माला पहनाकर उनके जीवन के संघर्षों के बारे में बताया।