खंडवा नगर: खंडवा: छोटे बच्चे का मज़ाक पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान, जिला अस्पताल में डॉक्टर को मिली कामयाबी
10 वर्षीय कृष्णा पिता रामेश्वर ने खेल-खेल में घड़ी का सेल निगल लिया, जो उसके गले के निचले हिस्से में फंस गया। इससे उसे बेचैनी, दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह बेहोश हो गया। माता-पिता घबराकर उसे तुरंत खंडवा के जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जानकारी बुधवार दोपहर 2 बजे की है