रीठी: रीठी में तकनीकी कौशल विकास के लिए छात्रों का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण शुरू
Rithi, Katni | May 4, 2026 कटनी जिले के रीठी में विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 1 मई 2026 से 20 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।