बल्देवगढ़ में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लाह और धूमधाम के साथ मनाया गया।नगर के स्वामी विवेकानंद मिनी खेल स्टेडियम में सामूहिक ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें अधिक संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया।कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।