चित्तौड़गढ़ में गणपति विसर्जन के विशाल जुलूस के दौरान मामूली विवाद की सूचना, पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति
चित्तौड़गढ़ में गणपति विसर्जन के दौरान निकले विशाल जुलूस में लाखों की भीड़ के बीच गोल प्याऊ चौराहे के आसपास किसी बात को लेकर मामूली विवाद होने की जानकारी सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों द्वारा मीडिया को वीडियो एवं जानकारी भेजी गई।
मौके पर पुलिस अधिकारी और चिकित्सा टीम मौजूद थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामला शांत कराया। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
Hello Chittorgarh को प्राप्त जानकारी स्थानीय लोगों एवं मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा साझा किए गए वीडियो और विवरण पर आधारित है। घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि अथवा विस्तृत जानकारी संबंधित प्रशासन/पुलिस द्वारा स्पष्ट की जानी बाकी �