गुढ़: सोयाबीन उपार्जन के लिए 20 अक्टूबर तक होगा पंजीयन, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दी जानकारी
गुढ शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर किसानों से सोयाबीन का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए सोयाबीन उत्पादक किसान 20 अक्टूबर तक उपार्जन के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं ।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 6 अक्टूबर दिन रविवार समय 3:00 बजे दी जानकारी ।