शिवपुरी: सिरसौद अमोला क्रेशर में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, फोरलेन पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
शिवपुरी। जिले के अमोला क्रेशर और सिरसौद गांव क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के बाद रात करीब 9 बजे तक हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।हालांकि तेज बारिश के चलते NH-27 फोरलेन पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी और कम दृश्यता के कारण ।