नानपारा: हरिहरपुर में मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों के प्रति किया जागरूक
रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के ग्राम हरिहरपुर में सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहर 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। यह आयोजन थाना नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।