कालपी: कदौरा में खुटमिली गांव के पास दबंगों का कहर, बाइक सवार युवक पर लोहे की रॉड से हमला, पीड़ित ने 6 के खिलाफ दी तहरीर
Kalpi, Jalaun | Jul 5, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के खुटमिली गांव के पास रविवार भोर सुबह 5 बजे बाइक से कदौरा जा रहे एक युवक पर दो बाइकों से आए करीब आधा दर्जन दबंगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की बाइक गिराकर उसे रोक लिया और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।