सिसई: बरगांव सड़क टोली में लघु सिंचाई विभाग के लिफ्ट सिंचाई पाइप को असामाजिक तत्वों ने जलाकर राख कर दिया
Sisai, Gumla | Jan 16, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव सड़क टोली स्थित पारस नदी के चेक डैम के पास लघु सिंचाई विभाग के द्वारा लिफ्ट इरीगेशन का निर्माण किया गया था। जिससे 15 से 20 किसान 50-60 एकड़ खेत में लगातार सिंचाई कर खेती करते हैं।कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा लिफ्ट इरीगेशन के पाइप को जलाकर राख कर दिया गया।जो किसान इस पर निर्भर थे। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।