सिंगरौली: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे में सिंगरौली पुलिस ने 92.51% के साथ प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान
सी. एम. हेल्पलाइन 181 की शिकायतों के निराकरण में जारी जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली जिले ने कुल 92.51प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेडिंग प्राप्त करते हुए प्रथम समूह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त उपलब्धि प्राप्त होने पर एसपी मनीष खत्री ने जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं प्रभारी शिकायत शाखा एवं टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।