सिंगरौली: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पार्षद के नेतृत्व में ढोटी तालाब की हुई साफ़-सफ़ाई, दिलाई गई शपथ
आज वार्ड क्रमांक 38 ढोटी मेन रोड पर स्थित ढोटी तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज वार्ड पार्षद अनिल वैश्य के अगुवाई में सामूहिक श्रमदान के मामध्यम से साफ सफाई अभियान चलाया जाकर तालाब की साफ सफाई की गई। साथ ही वार्ड पार्षद के द्वारा सफाई के पश्चात स्वच्छता शपथ दिलवाई गई।