सिंगरौली: कलेक्ट्रेट परिसर में युवा संगम के तहत रोजगार मेले का आयोजन, 62 आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन
जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों की रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आई.टी.आई. सिंगरौली के द्वारा संयुक्त रूप से जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर बैढ़न सिंगरौली में किया गया। मेले में उपस्थित 5 कंपनियों द्वारा 62 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया।