मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में परिवार परामर्श केंद्र के बाहर PAC जवान और परिवार पर हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया
Meerut, Meerut | May 23, 2026 मेरठ के परिवार परामर्श केंद्र से बाहर निकलते ही PAC जवान और उसके परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी पक्ष के लोगों ने जवान और उसके परिजनों को घेरकर बीच सड़क मारपीट की। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी है।