कोंडागांव: पल्ली गांव में तेज रफ्तार बाइक की पिकअप से भिड़ंत, हादसे में बाइक चालक घायल, डायल-112 ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पल्ली में आज सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। दोपहर 12 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार एक अज्ञात बाइक चालक गांव में खड़ी पिकअप वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता देकर जिला अस्पताल पहुंचाया,