पथरिया: समय पर वेतन की मांग को लेकर लामबंद हुए सफाई कर्मचारी, समय पर वेतन देने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Patharia, Damoh | Jun 25, 2026 पथरिया नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन, पीएफ की जानकारी और कलेक्टर रेट के अनुसार मजदूरी की मांग को लेकर एसडीएम निकेत चौरसिया को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह केवल 8 हजार रुपए मिलते हैं, वह भी तीन-चार माह की देरी से। एसडीएम ने सीएमओ को निर्देश देकर तीन-चार दिनों में वेतन खातों में जमा कराने, पीएफ जानकारी दे।