बेरमो: जरीडीह में बंद घर से 12 लाख से अधिक की चोरी, चोर जेवरात और कागजात ले उड़े
Bermo, Bokaro | Jun 2, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह के टांड़ मोहनपुर में बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार समय लगभग साढ़े 7 बजे बताया गया कि चोरों ने सोनू कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति के बंद घर को निशाना बनाकर करीब 12 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, नकदी, बर्तन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए।