नानपारा: नवाबगंज पुलिस ने बकरीद त्योहार के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
नवाबगंज पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च एवं मोटरसाइकिल से एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।