कवर्धा: भोरमदेव अभ्यारण में भीषण आग, कांग्रेस नेता आकाश केसरवानी ने वीडियो जारी कर विधायक और वन विभाग पर निशाना साधा
भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जंगल चौरा के जंगलों में इन दिनों भीषण आग लगी हुई है। आग की चपेट में आकर कीमती वन संपदा धू-धू कर जल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शनिवार कि शाम 04 बजे कांग्रेस नेता आकाश केसरवानी ने वीडियो जारी कवर्धा विधायक और वन विभाग पर निशाना साधा है।