समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय छात्र स्कूल से लौटने के दौरान हुआ लापता
समस्तीपुर ज़िले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाट बसेपुरा गाँव के वार्ड 10 निवासी अमर कुमार राम के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार जो सातवीं कक्षा का छात्र है वो बीते शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के दौरान लापता हो गया है, घटना का पता उस समय चला जब छात्र स्कूल का समय खत्म होने के बाद भी घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला