समस्तीपुर: फाइलेरिया रोधी दवा खाकर बीआरबी कॉलेज में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरूआत डीएम योगेन्द्र सिंह ने की
फाइलेरिया लाइलाज है। साल में एक बार कुछ फाइलेरिया रोधी दवाएं हमें जीवन भर की अपंगता से बचा सकती है। इस दवा को स्वस्थ व्यक्ति को भी खानी है। ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने खानी है। कुछ ऐसे ही संबोधन के साथ डीएम योगेन्द्र सिंह ने भी फाइलेरिया रोधी दवा खाकर शनिवार को बीआरबी कॉलेज में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरूआत की।