रमैया गांव की रहने वाली फुला देवी ने बताई कि उनके पति योगेंद्र राय पटोरी से बाइक लेकर अपने घर आ रहे थे। बाजितपुर करनैल में बाइक एवं साइकिल में टक्कर हो गई।जिसमें उनके पति जख्मी हो गए। योगेंद्र राय को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।