समस्तीपुर: शहर के बीआरबी कॉलेज में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दवा खाकर किया
समस्तीपुर शहर के बीआरबी कॉलेज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा दवा खाकर किया गया। जानकारी दी गई है कि 10 अगस्त से 27 अगस्त तक पूरे जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एक अभियान चलाया जायेगा।