लखीसराय: लखीसराय मे हल्की बारिश के साथ ही शहर में जलजमाव की समस्या हुई विकराल
लखीसराय,गुरुवार की रात व शुक्रवार को पूरे दिन रुक रुक कर होती रही बारिश ने नगर परिषद के इंतजाम का पोल खोल दिया है। नाले की सफाई और शहर में गंदगी की सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से 60 से 65 लाख रुपए प्रत्येक माह खर्च की जा रही है। मगर समुचित प्रबंध होने का दावा करने वाली नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश वार्ड में सड़क पर नाले का पानी बह रहा है।