लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल का गजब हाल यहां टॉर्च की रोशनी में हो रहा मरीजों का इलाज,मरीज बोले- ये रोज का है हाल
लखीसराय जिले के सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। यहां अक्सर लाइट कट जाती है, जिसके बाद मोबाइल या टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जाता है। सदर अस्पताल मे इलाज के लिये आएगा मरीजों का कहना है कि यहां कुछ समस्याओं के कारण बार-बार बिजली कटौती होती रहती है। ऐसे में हमें हर दिन बुरी स्थिति से निपटना पड़ता है।