जशपुर: कलेक्टर ने कहा, विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पात्र हितग्राहियों तक हर योजना का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाएं
कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई