मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि वितरण कार्यक्रम का 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे वारासिवनी विकासखंड की 60 ग्राम पंचायतों व 231 आंगनवाड़ी केंद्रों में लाइव प्रसारण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हितग्राही महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान जनवरी 2026 की राशि का वितरण किया गया।