बांका: चांदन नदी पुल के समीप परिवहन विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाकर 5 लाख एक हजार काटा ऑनलाइन चालान
Banka, Banka | Jul 3, 2026 शहर के चांदन नदी पुल के समीप देर शाम परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार की सुबह 7:00 बताया गया कि जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नु कुमारी की अगुवाई में करीब दो घंटे तक चले अभियान में दोपहिया, चारपहिया व ई-रिक्शा सहित विभिन्न वाहनों की जांच की गई।