रोह: कोसी गांव में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसपी अभिनव धीमान ने पत्रकारों से की बातचीत
Roh, Nawada | Apr 26, 2026 नवादा पुलिस ने जिले के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल 50,000 रुपये के इनामी बदमाश टिंकू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कोशी गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो टिंकू यादव ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी।