बांदा: ओरन गांव के पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
Banda, Banda | Jan 2, 2025 बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरन गांव के पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की वजह से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घायल युवक बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनाहुर गांव निवासी है।