स्याना: समाजसेवियों ने रोडवेज बस के समय सारणी के अनुसार संचालन की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Siyana, Bulandshahr | May 2, 2026
समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस के समय सारणी के अनुसार संचालन की मांग करते हुए तहसीलदार मनोज कुमार रावत को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को समाजसेवी कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने नगर में समय सारणी के अनुसार रोडवेज बसों के संचालन की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। वही नगर की अन्य समस्याओं के निस्तारण की भी मांग की।