गुना नगर: मदर्स डे पर मानवता की मिसाल: दशहरा मैदान में कचरे के ढेर में मिली बेसहारा मां को घर का सहारा
गुना में 10 मई मातृ दिवस मदर्स डे पर मानवता की सुखद और प्रेरक तस्वीर सामने आई। समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने बताया, पति के निधन के बाद मानसिक संतुलन खो बैठी बेसहारा महिला 3 वर्षों से कभी हनुमान चौराहा और कभी दशहरा मैदान कचरे के देर में रहने को मजबूर थी। गुना प्रशासन और कैंट थाना पुलिस की मदद से महिला को अपना घर आश्रम में भर्ती किया है, परिवार को भी खोज रहे हैं।