उज्जैन शहर: चिंतामण बायपास रेलवे के नए सर्वे पर भड़के ग्रामीण, मंगरोला रोड पर किया प्रदर्शन, गुरुकुल के बटुक भी शामिल
उज्जैन में रेलवे की प्रस्तावित चिंतामण बायपास योजना को लेकर किसानों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को मंगरोला रोड पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वैदिक गुरुकुल के बटुक भी विरोध में शामिल हुए।