बकेवर के अहेरीपुर वीरपुरा गांव में गुरुवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की मौत से ठीक कुछ देर पहले उसने अपने भाई को फोन कर बताया था कि उसकी हालत अचानक बिगड़ गई है। इसके कुछ ही मिनट बाद उसकी मौत की सूचना परिवार तक पहुंची। इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।