झांसी: PM और CM की अपील का असर, सदर विधायक रवि शर्मा गनर के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से घूमते नजर आए
Jhansi, Jhansi | May 15, 2026 वैश्विक आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की अपील पर जनप्रतिनिधियों ने पेट्रोल बचाने की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। झांसी के सदर विधायक रवि शर्मा ने शहर भ्रमण के दौरान ईवी स्कूटी के उपयोग का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं वे शुक्रवार की दोपहर 3 बजे स्कूटी पर सवार होकर शहर के कई हिस्सों में भ्रमण पर निकले। इस दौरान गुमार भी बैठा नजर आया।