सगड़ी: चांदपट्टी मेहरा में दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
Sagri, Azamgarh | Apr 12, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपट्टी मेहरा में रविवार दोपहर को कुछ दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया । जिसका सीसीटीवी फुटेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक की जमकर पिटाई कर रहे हैं । मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी अरिज पुत्र आदिल अपने ननिहाल चांदपट्टी मेहरा आया हुआ था ।