धमतरी: रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक प्रस्तावित 4-लेन सड़क निर्माण कार्य का धमतरी विधायक ने किया निरीक्षण
बता दे कि रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4-लेन सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। वही धमतरी विधायक ओंकार साहू ने मौके पर जाकर स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, समयसीमा एवं पेड़ों की कटाई से जुड़े पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।