कठूमर: कठूमर के किसान सुरेंद्र ने कृषि योजनाओं से बदली जिंदगी की कहानी सुनाई
Kathumar, Alwar | May 17, 2026 कठूमर। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेरली रेल निवासी लाभार्थी किसान सुरेंद्र कुमार ने कृषि योजनाओं से मिले लाभ की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी से खेती में बड़ा बदलाव आया है। समय पर बीज-खाद मिलने और सिंचाई में फायदा हुआ।