बालोद: बड़े पिता के घर से वापस लौटी बहन से नाराज भाई ने धारदार कैंची से गला गोदकर की निर्मम हत्या
Balod, Balod | May 16, 2026 बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसुली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही छोटी बहन की धारदार कैंची से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।