लंभुआ: शिवपुर निवासी युवक से कंधईपुर के युवक ने की छिनौती, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज, जांच शुरू
कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी ऋतुराज सिंह पुत्र स्व.देवनारायण सिंह ने शिवगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि बीती रोज़ मै शमीगंज बाजार से मूली बेचकर वापस आ रहा था।तभी रास्ते में कंधईपुर निवासी शैलेश पुत्र हरिहर प्रसाद ने पहले हमसे मारपीट की फिर जबरन ₹2 हज़ार छीन लिया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज जांच शुरू की है।